प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। मध्य एरिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होने से पेंट बाजार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पिछले दो महीने में पेंट कंपनियों ने तीन बार दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने नए एमआरपी के साथ बाजार में पेंट उतारना शुरू कर दिया है, जिससे घरों की पुताई और रंगाई का खर्च बढ़ गया है। पेंट व्यापारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पुट्टी, ऑयल पेंट, डिस्टेंपर और इमल्शन समेत अधिकांश उत्पादों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पेंट बनाने में इस्तेमाल कच्चा माल 150 रुपये किलो से बढ़कर 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसके कारण 20 लीटर वाले पेंट 500 से एक हजार रुपये महंगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...