प्रयागराज, सितम्बर 24 -- प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 के तहत कैन्ट हाई स्कूल, न्यू कैन्ट में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ शिक्षिका रेखा मिश्रा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहम्मद अंसार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज की आधारशिला है। उन्होंने स्वच्छता के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति की छात्रों को दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...