प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में सोमवार दोपहर एक ऐसी अप्रत्याशित घटना हुई, जिससे मरीज के परिजन, रिश्तेदार ही नहीं बल्कि वार्ड में भर्ती अन्य मरीज व तीमारदार भी परेशान हो गए। पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर 17 टीबी वार्ड में भर्ती जौनपुर मुंगराबादशाहपुर के रहने वाले 65 वर्षीय हनुमत यादव को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनको घर ले जाने के लिए परिवार के लोगों ने अस्पताल में गाड़ी भी मंगवा ली थी। सामान एकत्रित करके वार्ड से बाहर रख दिया था। हनुमत के बेटे राजमणि यादव ने घर-परिवार व रिश्तेदारों को फोन पर बता दिया था कि बाबूजी ठीक हो गए हैं और अस्पताल से शाम तक घर आ जाएंगे। इस बीच जब राजमणि डिस्चार्ज का पेपर और दवाइयां लेकर वार्ड में आए तब पता चला कि पिता की मौत हो गयी। हनुमत की मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोग बिलख पड़...