देहरादून, जून 20 -- उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिभव शाह ने कहा कि डिजिटाइजेशन को गति देने के लिए विधानसभावार केंद्र बनाए गए हैं। बीएलओ की मदद के लिए आईटी स्वयंसेवक, सहायक कार्मिक और बैंकों व तहसीलों को जोड़ा गया है। कमजोर बीएलओ के लिए विशेष सहायता टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह और भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी ने 'विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026' के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण, घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जनपद के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 13,76,813 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनका सत्यापन कार्य जारी है। यह भी पढ़ें- एसआईआर का डिजिटलाइजेशन कार्य तेज अब तक लगभग 98.40% निर्वाचक...