महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना को पेपरलेस व डिजिटल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले के तीन मास्टर ट्रेनर इस वक्त लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। 27 फरवरी के बाद लौटेंगे। वापस आने के बाद मास्टर ट्रेनर स्थानीय स्तर पर 90 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला मुख्यालय पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मार्च से 21 मार्च के बीच तीन अलग-अलग बैच में आयोजित किया जाएगा। इस बार की जनगणना में प्रगणकों को डेटा जुटाने के लिए कागजों के बंडल नहीं ढोने पड़ेंगे, बल्कि सारा विवरण मोबाइल एप के जरिए सीधे सर्वर पर अपलोड होगा। इसके लिए फील्ड ट्रेनरों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि गणना के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जनगणना को पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.