चतरा, मई 1 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरूवार को डीसी रवि आनंद ने जनगणना-2027 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। डीसी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी। डीसी नें बताया कि कार्यक्रम के अनुसार आगामी 01 से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 16 मई से शुरू होगा पहला चरण उन्होंने बताया कि जनगणना को सफल बनाने को लेकर जिले में 13 चार्ज (12 ग्रामीण और ...