मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे ने पास की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर मैनुअल यानी कागजी पास बंद कर दिया है। अब सेवारत, रिटायर्ड और दिव्यांग रेल कर्मचारियों को भी पास सिर्फ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) पोर्टल से ही मिलेगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल हुई रेलवे की पास प्रक्रिया, कागजी पास बंदनई व्यवस्था से रुकेगा पास में फर्जीवाड़ा : रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद अब दिव्यांग, सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों को मैनुअल पास नहीं मिलेगा। साल में दो बार भ्रमण के लिए मिलने वाला पास अब सिर्फ एचआरएमएस पोर्टल से निर्गत होगा। पास बनाने के लिए एचआरएमएस का एप रेलकर्मी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही काम करेगा। दूसरे मोबाइल या व्यक्ति इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे, जिससे फर्जीवाड़ा रुकेगा।परिच...