धनबाद, अगस्त 23 -- झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, महुदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल हिंसा, बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। ट्रस्ट की फील्ड कोऑर्डिनेटर बेबी प्रियंका ने छात्रों को साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत शिक्षकों या अभिभावकों को देने को कहा। वहीं, समन्वयक नइमुद्दीन अंसारी ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए इसके खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मौके पर शिक्षक एस हुसैन, एस कुमार, पीसी रवानी, राहुल रे, डीपी साव, एसएन पांडेय और करुणा कुमारी, कार्तिक कुमार महतो, राहुल कुमार ठाकुर, राजू कुमार महतो,...