चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत कर्मी डिजिटल स्कैम से बचें और अपने परिवार के साथ खुशियां तलाशने का प्रयास करें। यह बात सोमवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के महात्मा गांधी सभागार में 45 सेवानिवृत कर्मियों के विदाई समारोह में चक्रधरपुर के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि आज मंडल के 45 रेलकर्मी भारतीय रेलवे में अपनी सेवा सकुशल समाप्त करने के बाद रेलवे की सेवा से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से सेवानिवृत कर्मियों की जीवन सुगम बनाने के लिए उन्हें उनके निस्वार्थ सेवा के बदले एक मोटी राशि प्रदान कर रही है, जिसका वे काफी सोच समझकर खर्च या निवेश करें। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरत में किसी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक...