रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यूसीडीएफ और टाटा कंज्यूमर्स प्रा. लि. के बीच बद्री गाय घी एवं पहाड़ी घी के विपणन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से 'आंचल' ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे ब्रांड की वैल्यू बढ़ेगी और उत्पादों की बाजार पहुंच का विस्तार होगा। उन्होंने कहा प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं। अगले छह माह में सभी दुग्ध संघों में ईआरपी प्रणाली लागू कर दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को सितारगंज में बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दैनिक दुग्ध उपार्जन 2.37 लाख लीटर रहा। यह भी पढ़ें- कीर्तिमान: 2605 करोड़ की जमा राशि के साथ मेरठ जिला सहकारी बैंक प्रदेश में नंबर-1 जबकि अधिकतम 2.97 लाख लीट...