मऊ, जुलाई 2 -- मऊ, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के संविधान लीडरशिप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे डिजिटल साथी अभियान की मजबूती के लिए मऊ जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अभियान से आमजन को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही अभियान से जुड़ा पोस्टर जारी किया गया। युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट ओजैर नजम ने कहा कि डिजिटल साथी अभियान से छोटे शहरों एवं गांवों के यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर साथियों एवं आमजन में जागरूकता आएगी। संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं एवं आमजन को डिजिटल माध्यमों से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। पूर्व जिला महासचिव, गौरव कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में निहित नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल साथी अभि...