सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय में बुधवार को शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, साइबर अपराधों से बचने तथा तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी दी गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर प्रकृति राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सावधान रहें। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.