उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा अभियान और पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लासेस व आईटीसी लैब के प्रभावी प्रयोग के लिए दो दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें शामिल हो रहे खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी और डायट प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला में वेंडर्स के साथ-साथ सिमैट प्रयागराज और आईआईटी कानपुर से प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भदाता प्रत्यूस मिश्रा, प्रदीप पाल, डॉ. प्रज्ञा त्रिवेदी, शिखा मिश्रा, रविकिरण और विक्रम सिंह, गरिमा गुप्ता ने प्रतिभागियों को डिजिटल तकनीक के शैक्षिक उपयोग से संबंधित अहम जानकारी दी। बताया कि विद्यालयों में डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लासेस एवं आईटीसी लैब स्थापित किए गए हैं, ताकि शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक एवं तकनीक आधारित बनाया जा सके। का...