आदित्यपुर, जून 29 -- गम्हरिया। यशपुर पंचायत सचिवालय परिसर में डिजिटल साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोल्हान महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंजू कुमारी ने किया। इस अवसर पर डिजिटल साक्षरता अभियान के उद्देश्य, उपयोगिता और दैनिक जीवन में आधुनिक तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस दौरान कोल्हान महिला मंडल का विस्तार का निर्णय भी लिया गया। नए क्षेत्रों की महिलाओं को मंडल से जोड़ने तथा अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्यों ने एकजुट होकर गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्यामली दास, किरण देवी, चंदना मंडल समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- महिलाओं को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...