मुंगेर, जून 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में मंगलवार को मुंगेर मंडल कारा का व्यापक सुरक्षा अंकेक्षण किया गया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कारा परिसर की बुनियादी संरचनाओं, सुरक्षा मानकों और बंदियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ​सुरक्षा ऑडिट के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), भवन निर्माण और विद्युत कार्य प्रमंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता, जेल अधीक्षक श्रीमती किरण निधि समेत कई प्रशासनिक और कारा अधिकारी मौजूद रहे। ​निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जेल में बंदियों के लिए 'नाइलिट' (NIELIT), पटना के सहयोग से आयोजित द्वितीय बैच के कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्...