चतरा, मार्च 16 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में कॉलेज का निर्माण होने से प्रखंड में शिक्षा में सुधार होगा। प्रखंड की कुल आबादी लगभग 1,40,000 से अधिक है, जबकि पंचायतों की कुल संख्या 18 है। दो जिला परिषद का सीट है। इसके बावजूद प्रखंड में कॉलेज नहीं होना काफी दुर्भाग्य पूर्ण बात है। इसके बावजूद प्रखंड में छात्र,छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए दुसरे एक भी कॉलेज नहीं है छात्र-छात्राओं को दुसरे प्रखंड एवं जिला मुख्यालय की ओर उच्च शिक्षा के लिए रूख करना पड़ता है। जो प्रखंड वासियों के लिए दुर्भाग्य की बात है। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतापपुर में एक प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित है जहां 12वीं तक की पढ़ाई होती है प्रखंड मुख्यालय...