गिरडीह, अगस्त 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य रेलवे लाईन पर स्थित धनवार प्रखंड क्षेत्र के राकेशबाग हॉल्ट की बदहाली और अव्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है। वहीं फास्ट ट्रेनों के नहीं रुकने से भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में यात्रियों तथा ग्रामीणों की मानें तो धनवार के बाद सबसे बड़ा बाजार घोड़थम्बा है। चट्टी, गोरहन के अलावा 100 से अधिक गांव के लोग राकेशबाग स्टेशन के नजदीक और मुख्य मार्ग से जुड़े हुए हैं पर अव्यवस्था और स्टेशन तक जाने वाली सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि धनवार विधानसभा का यह सबसे बड़ा हाल्ट है। हर रोज हजारों यात्री आवागमन करते हैं। फिर यहां पर मूलभूत यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। स्टेशन तक पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.