डिजिटल शिक्षण एवं मनोवैज्ञानिक पद्धतियों पर मंथन
प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज। नारायण आश्रम परिसर में संचालित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए विशेष कार्यशाला हुई। मुख्य प्रशिक्षक इंजीनियर ऋषभ झा ने 'द साइकोलॉजी ऑफ टीचिंग एंड लर्निंग- एंपावर्ड एकेडमिक्स' विषय पर शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोणों और डिजिटल शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने के उपाय बताए। कार्यशाला में स्मार्ट शिक्षण उपकरणों और तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर भी चर्चा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों को समयानुकूल शिक्षण से जोड़ती हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों के विकास को सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम जरूरी: ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.