नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डिजिटल भुगतान के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच भारतीय रिजर्व बैंक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी मोबाइल वॉलेट और प्रीपेड कार्ड के लिए नए नियम लाने की तैयारी में है। इन प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य लेन-देन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता-हितैषी बनाना है। नए ड्राफ्ट के तहत सबसे बड़ा बदलाव यह है कि यदि कोई डिजिटल लेन-देन असफल होता है, खारिज होता है या रद्द किया जाता है, तो संबंधित राशि तुरंत उपभोक्ता के वॉलेट में वापस कर दी जाएगी। अभी तक ऐसे मामलों में रिफंड आने में कई बार घंटों से लेकर दिनों तक का समय लग जाता है। यह भी पढ़ें- UPI से मिनटों में मिलेगा PF का पैसा, करोड़ों EPFO मेंबर्स के लिए जरूरी अपडेट्स विशेषज्ञों का मानना है कि ये प्रस्तावित नियम उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने...