गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा और राजस्थान के बीच चलने वाले ई-कॉमर्स कंटेनरों में सेंधमारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से तावड़ू आ रहे एक ट्रक से शातिर तरीके से 94 कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत 18 लाख 25 हजार 673 रुपये आंकी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रक में लगे आधुनिक डिजिटल लॉक के साथ छेड़छाड़ (टेम्परिंग) की गई थी। जीरो एफआईआर के बाद गुरुग्राम में मामला दर्जनेंसी रोडलाइंस के मालिक विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वारदात का संदेह राजस्थान के दौसा स्थित मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था, इसलिए वहां की पुलिस ने पहले जीरो एफआईआर दर्ज की। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे गुरुग्राम के बिलासपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां पुलिस ने चोरी...