हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी का उत्तरकाशी जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, पुरोला ब्लॉक से पूजा नेगी दानू, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी उत्तरकाशी वृंदावन कुमार और जिला समन्वयक मनदीप कुमार द्वारा विस्तृत अनुश्रवण किया गया। इस दौरान बच्चों की क्लास में जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विषयों डिजिटल लैब में बच्चों को रोबोटिक्स के बारे में जानकारी दी। स्मार्ट क्लास में एआई के बारे में 12 में निमोनिक्स की उपयोगिता पर बल दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को पढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...