उन्नाव, मार्च 23 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली पुलिस को रविवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का लाभ उठाकर एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों ने हाल ही में ट्रक चालक से नकदी और यूपीआई के जरिए की गई लूट की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात पक्षी विहार रिंग रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वे कन्हईखेड़ा गांव की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोहरामऊ के हिम्मत...