पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से जनपद की 113 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन ग्राम पंचायत में प्रतियोगी परीक्षा समेत कई प्रकार की पुस्तक पहुंच चुकी हैं। मगर अभी तक एनबीटी प्रकाशन की पुस्तक नहीं पहुंच पाई है। इस वजह से डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन पूरी तौर से शुरू नहीं हो सका है । उम्मीद है नए वित्तीय वर्ष में डिजिटल लाइब्रेरी का पूरी तरीके से संचालन शुरू हो सकेगा। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि एनबीटी की पुस्तकों को मंगवाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...