गाजीपुर, मई 30 -- मरदह। थाना क्षेत्र के बरेन्दा गांव में शुक्रवार की रात्रि में बिजली के शार्ट सर्किट से अरुण राजभर के डिजिटल लाइब्रेरी में आग लग गयी। जिससे कमरे में रखा इन्वर्टर,बैटरी,कम्प्यूटर समेत छात्रों की कापियां हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। सुबह अरुण राजभर के लाइब्रेरी पर पहुंचने पर आग लगने की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर काफी तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...