प्रयागराज, जून 2 -- राजकीय इंटर कॉलेज स्थित डिजटल लाइब्रेरी में हर महीने 500 रुपये यूजर चार्ज लेने के विरोध में छात्रों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले दर्जनों प्रतियोगी छात्र मंगलवार सुबह नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा से मिलने गया। छात्रों ने नगर आयुक्त को 500 रुपये शुल्क नहीं देने पर लाइब्रेरी में जाने से रोकने की शिकायत करते हुए कहा कि अभीतक उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। पहले 500 रुपये शुल्क दिया। उसके बाद कभी भी शुल्क की मांग नहीं की गई। एक जून से शुल्क मांगा जा रहा है। लाइब्रेरी की दीवार पर क्यूआर कोड भी चस्पा किया गया है। इसके बारे में राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन से जानकारी मांगी गई तो बताया ...