प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 319 ग्राम पंचायतों में स्थापित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरी संचालन के लिए फर्नीचर और किताबें भेजी जा रही हैं। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि जिले के 17 विकासखंडों की 319 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई है। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर और किताबों को भेजा जा रहा है। सदर, मंगरौरा सहित 17 विकासखंडों में चार लाख रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की जा रही हैं। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में लगभग 13 सौ किताबें रहेंगी। जिसमें एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) की नौ सौ एवं बाकी अन्य पुस्तकें शामिल हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल से सभी 319 डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू हो जाएगा। शासन ने सभी डिजिटल लाइब्रेरी के ...