डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर व इलेक्ट्रानिक उपकरणों की आपूर्ति शुरू
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी की ग्राम पंचायतों में बन रहीं 11350 डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए कंप्यूटर व दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जल्द यह उपकरण लगने के बाद लाइब्रेरी चलना शुरू हो जाएगी। जहां ग्रामीण युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।जन्माष्टमी के अवसर पर पंचायती राज विभाग की ओर से डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर व अन्य आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ व वाराणसी के अलग-अलग विकासखंडों में इसकी आपूर्ति की गई है। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक वेबकैम, एक एलईडी टेलीविजन तथा वाई-फाई एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नेटवर्किंग स्विच की व्यवस्था की जा रही है।उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.