गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर मुरारी लाल मकवाना की अध्यक्षता में सोमवार को सिगनल एवं दूर संचार विभाग के सभा कक्ष मंथन में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस के मौके पर डिजिटल लाइफलाइन्सः एक जुड़ी हुई दुनिया में लचीलेपन को सुदृढ़ बनाना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एप्लीकेशन दूरसंचार का अहम हिस्सा है। इस मौके पर मुख्य संचार इंजीनियर विराट गुप्ता ने रेलवे में दूरसंचार के नए प्रयोग जैसे कवच पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। एमएमएमयूटी के कम्पयूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर राकेश कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां साझा की। यह भी पढ़ें- इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने मनाया दूरसंचार दिवस इस मौक...