डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से दी गई तकनीकी जानकारी
बलरामपुर, अगस्त 7 -- उतरौला, संवाददाता। विधानसभा उतरौला के बाक़ भवानी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों, नीतियों, संगठनात्मक अभियानों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल फोन पर सरल ऐप का उपयोग करते हुए विभिन्न जानकारियों का अवलोकन किया। साथ ही अभियान को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.