अमरोहा, जून 11 -- अमरोहा, संवाददाता। डिजिटल रजिस्ट्री योजना के विरोध में उतरे अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर विभा श्रीवास्तव को सौंपते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। अनदेखी पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- लागू हुई ई-रजिस्ट्री को वापस लेने की मांग को लेकर दस्तावेज लेखकों ने दिया धरनाअधिवक्ताओं का विरोध सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद व महासचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार की डिजिटल रजिस्ट्री योजना का खुलकर विरोध जताया। न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए कहा कि यह योजना दस्तावेज लेखक, स्टांप...