अमरोहा, जून 19 -- ई-रजिस्ट्री के विरोध में अमरोहा सदर तहसील में शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। विकास भवन पहुंचे वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी को सौंपते हुए डिजिटल रजिस्ट्री का आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष शकील अहमद व महासचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री से मिलने पहुंचे वकीलों ने डिजिटल रजिस्ट्री का विरोध किया। ज्ञापन में रजिस्ट्री की पुरानी व्यवस्था को बरकरार रखने, रजिस्ट्री कार्यालय गुलड़िया स्थित नवीन तहसील भवन में स्थापित करवाने, जिले के सर्किल रेट में अत्यधिक बढ़ोत्तरी नहीं करने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा वकीलों ने कहा कि प्रदेश सरकार की डिजिटल रजिस्ट...