रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेल के कॉरपोरेट लर्निंग एवं डेवलपमेंट संस्थान मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमटीआई) में तीन दिवसीय 'लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एल एंड डी) कॉन्क्लेव 'ज्ञान उत्सव' का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। एमटीआई के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस कायर्क्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के उद्घाटन सत्र में एमटीआई के ईडी (एचआर-एल एंड डी) संजय धर ने स्वागत भाषण भाषण दिया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सेल के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह ने विश्वस्तरीय कंपनी के लिए क्षमता निर्माण, विषय पर अपने विचार रखे। समारोह की मुख्य वक्ता डॉ अलका मित्तल थीं। उन्होंने 'विकसित भारत के लिए स्किलिंग' विषय अपनी बात रखी। उन्होंने सरकारी पहलों और उनमें सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विस्तार से जानकारी दी। एस...