गंगापार, मार्च 20 -- सैदाबाद स्थित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग की आवश्यकताओं से अवगत कराना तथा उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी के संबोधन से हुई। कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम न केवल ज्ञानार्जन का सशक्त साधन है, बल्कि यह रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करता है। मुख्य वक्ता डॉ संतोष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से सक्रिय होने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी ऑनलाइन शैक्षिक प्लेटफ...