गोपालगंज, मार्च 21 -- प्राचार्य ने सकारात्मक सोच एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए किया प्रेरित छात्र-छात्राओं को नकारात्मक सोच के दुष्चक्र रोकने के उपाय भी बताए गए भोरे,एक संवाददाता। बीपीएस कॉलेज, भोरे में मनोविज्ञान विभाग द्वारा 'युवा वर्गों में नकारात्मक विचार-प्रवाह और मानसिक स्वास्थ्य: मनोवैज्ञानिक तंत्र एवं समाधान रणनीतियां' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार गुप्ता ने की। समन्वयक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरीश कुमार यादव थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक और डिजिटल युग में युवाओं के बीच नकारात्मक सोच एवं अत्यधिक चिंतन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिसका मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ...