लखनऊ, फरवरी 12 -- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार का दायित्व केवल समाचार देना नहीं, बल्कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की आवाज बनना है। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग में सूचना का प्रवाह अत्यंत तीव्र है, ऐसे में तथ्यों की पुष्टि और नैतिक मूल्यों का पालन अनिवार्य है। सतीश महाना ने गुरुवार को विधानसभा भ्रमण पर आए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के समक्ष ये बातें कहीं। विद्यार्थियों ने विधानसभा का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही को देखा। इस दौरान विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका की विस्त...