रिषिकेष, अगस्त 12 -- एसआरएचयू में नेशनल लाइब्रेरियन्स डे पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, शोध और ज्ञान के प्रसार में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू के आदि कैलाश सभागार में सेंटर फॉर लाइब्रेरी एंड मैनेजमेंट सिस्टम की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने किया। उन्होंने पुस्तकों और पुस्तकालयों की बदलती भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालय ज्ञान के संरक्षण और प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुस्तकों का महत्व कभी समाप्त नहीं हो सकता : प्रो. प्रबोध यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एसजे डीएवी पब्ल...