मुंगेर, अप्रैल 2 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार 1 अप्रैल को मदरसा इलाहिया बनौधा, मुंगेर में मदरसा के छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करने को ले कंप्यूटर भवन का उद्घाटन जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.देवराज सुमन ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मदरसा इलाहिया के अध्यक्ष ऐनुल हक सरदार द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चियों के बीच क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता प्रारंभ कर किया गया तथा सफल प्रतिभागियों के बीच अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. देवराज सुमन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यापार और मनोरंजन जैसे क्षेत्र में महत्वपूर्ण हो गया है। भारत द्वारा अमेरिका से कंप्यूटर की मांग...