डिजिटल युग में एआई आधारित पुस्तकालयों की बढ़ती भूमिका पर चर्चा
गया, अगस्त 13 -- भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में डॉ. रंगनाथन के अमूल्य योगदान, उनके दूरदर्शी विचारों तथा पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के पांच नियमों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग (डीएलआईसी), सीयूएसबी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- पुस्तकालय ज्ञान का भंडार हैः असलम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.