औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- कुटुंबा प्रखंड कार्यालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में भारतीय जनगणना 2027 के तहत पहले बैच के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें 43 कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियांशु वसु ने किया। मास्टर प्रशिक्षक चंद्रशेखर प्रसाद साहू और अली हसन आलम ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में 2 से 31 मई तक मकान सूचीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक मुख्य जनगणना होगी। प्रगणकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्षेत्र में सभी आवासीय और गैर-आवासीय भवनों का सूचीकरण कर भवन संख्या अंकित करें। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरुआती तीन दिनों में नजरी नक्शा तैयार करना होगा, जिसमें सड़क, गली, पक्का व...