भागलपुर, अप्रैल 9 -- केके गौरव भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं या किसी भी अन्य तरह के अपराध की घटना के बाद अब जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और स्थानीय थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद नहीं होगा। दोनों के बीच थाना क्षेत्र या सीमा को लेकर होने वाली रस्साकशी को समाप्त करने के लिए रेल डीआईजी ने एक विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार कराया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय और रेलवे प्रशासन की संयुक्त पहल पर अब रेलवे ट्रैक और उससे सटे स्थानीय थानों के बीच की सीमाओं का एक डिजिटल मैप तैयार किया जा रहा है। इस तकनीक के आने के बाद एक क्लिक करते ही यह साफ हो जाएगा कि घटनास्थल किस पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है।सीमा विवाद में उलझ जाती है कार्रवाईअक्सर देखा गया है कि रेलवे ट्रैक के किनारे किसी शव के मिलने या लूटपाट जैस...