बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर के खुर्जा रोड स्थित सेन्ट आरजे पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स के तत्वावधान में प्रधानाचार्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सौरभ पचौरी एवं उपस्थित प्रधानाचार्यों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षा पद्धति और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए सेन्ट आरजे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एसपी ओझा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार होता है। संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने विद्यालयी शिक्षा में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पद्धति छात्रों को कलात्मक और नवाचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.