जामताड़ा, मार्च 20 -- नारायणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सभाभवन में शुक्रवार को डिजिटल मिशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग नामकुम रांची के एमआईएस डेटा ऐनीलाइसीस प्रभात गिरी ने डिजिटल मिशन के बारे मेें जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग में मरीजों को दिखाने के लिए आभा कार्ड का जरूरत पड़ेगा। आभा कार्ड में अंकित 14 डिजीट नंबर से मरीज का नंबर लगेगा तथा उसी से उसका इलाज संभव हो पाएगा। इसलिए शत-प्रतिशत लोगों को आभा कार्ड बनना अनिवार्य हो गया है। मौके पर जिले के डब्ल्यूएचओ मुनिटर शशिभूषण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ए के सिंह, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, ब्रजेश शर्मा, रमन पाठक, प्रजीत क...