बोकारो, मई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जनगणना देश की योजना निर्माण एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बार की जनगणना देश की 16वीं. तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उपायुक्त शनिवार को जनगणना 2027 को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित संवाददादाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना तथा 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 (संभावित) के बीच जनसंख्या गणना (पीई) होगी。 यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुआ जनगणना कार्य, 11 हजार से अधिक कर्मी कर रहे घरों की गणनाज...