लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में बुधवार को भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयों पर संवाद हुए। विश्वविद्यालय के जयशंकर प्रसाद सभागार में हुए कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर विषय पर हुई सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो मांडवी सिंह ने की। मुख्य वक्ता उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता बुलबुल गोडियाल ने न्याय व्यवस्था में हो रहे आधुनिक परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ई-एफआईआर की उपयोगिता, पारदर्शिता एवं सुलभता को रेखांकित किया। उन्होंने अब शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.