जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार सोमवार को संपन्न हो गया। ऑल द इंटरनेट इज ए स्टेज : शेक्सपियर एंड डिजिटल ह्यूमैनिटीज विषय पर आधारित इस विमर्श ने साहित्यिक जगत और तकनीक के अंतर्संबंधों की नई व्याख्या प्रस्तुत की। 25 अप्रैल को शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत विभाग के अध्यक्ष सह आयोजन सचिव डॉ. एसएम यहिया इब्राहीम के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने देश-विदेश से जुड़े विद्वानों और शोधार्थियों का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे डिजिटल माध्यमों ने शेक्सपियर के साहित्य को नई पीढ़ी के लिए सुलभ और इंटरैक्टिव बनाया है। सेमिनार के मुख्य वक्ता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो. एम रिजवान खान रहे। उन्होंने अपने की नोट एड्रेस में साहित्यिक अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.