पटना, मार्च 9 -- भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यक्तियों और व्यवसायों को सशक्त बनाता है, जिससे वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। श्री अरविंद सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 'डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह 9 से 15 मार्च के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस छठे डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह का विषय 'सुरक्षित डिजिटल पेमेंट' है। क्षेत्रीय निदेशक सुजीत अरविंद ने डिजिटल भुगतान जागरूकता को लेकर दो कैंटर और एक एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन पूरे बिहार में भ्रमण कर डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता फैलाएगी। साइबर अपराध एवं सुरक्षा यूनिट के पुलिस महानिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने 'सुरक्षित डिजिटल भुगतान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.