डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं जन-जन तक पहुंचाएगी एसबीआई
लखनऊ, मई 30 -- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने लखनऊ (पूर्व) के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 'ग्राहक प्रथम नीति' पर जोर देते हुए कहा कि बैंक अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और योनो 2.0 एप के माध्यम से बैंकिंग को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में योनो के 10 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जिसे आगामी वर्षों में 20 करोड़ करने का लक्ष्य है। नया प्रशासनिक कार्यालय लखनऊ सहित बाराबंकी, अयोध्या और गोंडा जैसे क्षेत्रों की 179 शाखाओं का संचालन करेगा। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.