अमरोहा, जुलाई 1 -- विकास भवन में कृभको द्वारा सामूहिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त निबंधक सहकारिता वरुण अग्रवाल एवं जिले के अपर जिला सहकारी अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी, सहकारिता, एवं बी.पैक्स के सचिव मौजूद रहे। कृभको अमरोहा के वरिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि एवं समस्त का स्वागत एवं अभिनन्द किया गया। कृभको उत्पाद के साथ संतुलित खाद एवं धरती को बचाए संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। वरुण अग्रवाल ने डिजिटल बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही खाद की उपलब्धता के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- अब डिजिटल प्लेटफार्म पर खाद वितरण की तैयारी, कालाबाजारी पर लगेगी रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...