आजमगढ़, सितम्बर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के ग्राम पंचायतों में कराये गए विकास कार्यों की कुंडली बस एक क्लीक से सामने आ जाएगी। अब सभी ग्राम पंचायतों का डाटा डिजिटल प्लेट फार्म पर उपलब्ध होगा। दूर दराज बैठे लोगों को ऑनलाइन सभी जानकारियां मिल सकेगी। पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर सभी ग्राम पंचायतों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। शासन ने सभी विभागों में डिजिटल सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों का डाटा आनलाइन करने के लिए पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर फीडिंग कराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जिले के 1810 ग्राम पंचायतों में डाटा अपलोड करने के लिए पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...