लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। डिजिटल प्लेटफार्म या मोबाइल ऐप से जुड़कर ग्राहकों को सेवा देने वाले गिग वर्करों की सुरक्षा के लिए श्रम विभाग की ओर से की जा रही पहल पर आजाद चालक यूनियन ने आभार जताया है। यूनियन के अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा ने कहा श्रम विभाग की ओर से गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण संबंधी मुद्दों पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। श्रम विभाग ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करके गिग श्रमिकों के लिए बेहतर सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। बैठक में यूनियन के प्रतिनिधियों में इमरान खान, श्याम किशोर, रवि, रविंदर सिंह, मो. आमिर, सुधीर तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.